Monday, 3 Aug 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Kanguva Box Office Collection Day 5: दो बड़े एक्टर भी नहीं बचा पाए कंगुवा को, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप, 5 दिन में ही थमी रफ्तार…

Kanguva Box Office Collection Day 5: सूर्या और बॉबी देओल स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी उतरने में नाकाम साबित हो रही है। 14 नवंबर को रिलीज हुई इस तमिल एक्शन-फैंटेसी फिल्म से दर्शकों और मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा नुकसान
‘कंगुवा’ ने हिंदी बेल्ट में रिलीज के पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई कर बेहतरीन शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद फिल्म की रफ्तार तेजी से धीमी होती गई। दूसरे दिन फिल्म ने महज 2.25 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 2 करोड़ रुपये और चौथे दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांचवे दिन सोमवार को ‘कंगुवा’ का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर मात्र 70 लाख रुपये कमाए। हिंदी वर्जन का कुल कलेक्शन 11.25 करोड़ रुपये पर सिमट गया है।

पैन इंडिया हिट बनने में नाकाम
तमिल फिल्म कंगुवा’ पैन इंडिया हिट बनने का दावा लेकर आई थी, लेकिन देशभर में इसका प्रदर्शन औसत से भी कम रहा। फिल्म ने पांच दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 56.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 89 करोड़ रुपये तक पहुंचा है, जो मेकर्स द्वारा किए गए 2000 करोड़ रुपये की कमाई के दावे के सामने बेहद कम है।

फिल्म को बचा नहीं पाए बड़े नाम
शिवा के डायरेक्शन और सूर्या व बॉबी देओल जैसे बड़े नामों के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। खासकर हिंदी दर्शकों के बीच इसका प्रदर्शन काफी खराब रहा। फिल्म का भारी-भरकम बजट और बड़े दावों के बावजूद ‘कंगुवा’ एक और फ्लॉप फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई है।

Ad

आगे का रास्ता मुश्किल
फिल्म को अभी भी तमिलनाडु और साउथ के अन्य राज्यों से कुछ उम्मीदें हैं, लेकिन वर्ल्डवाइड और खासतौर पर हिंदी बाजार में ‘कंगुवा’ के लिए आगे का सफर काफी मुश्किल दिख रहा है।

https://publichint.com/anmol-bishnoi-arrested/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?