Karuppu BO: तमिल सुपरस्टार Suriya की नई एक्शन-ड्रामा फिल्म Karuppu बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले ही वीकेंड में फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। दर्शकों से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स का असर इसकी कमाई पर साफ देखने को मिल रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। Karuppu BO: इसी के साथ ‘करुप्पू’ अब सूर्या के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने 24 और Kanguva जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
तीसरे दिन आई कमाई में बड़ी छलांग
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 28.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। Karuppu BO: दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन की कमाई में करीब 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तीन दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन 68 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 80.24 करोड़ रुपये और ओवरसीज मार्केट से करीब 42 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 122.24 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘सिंघम 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी
अब माना जा रहा है कि सोमवार के कलेक्शन के बाद Karuppu सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म Singam 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। ‘सिंघम 2’ अब तक सूर्या के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म मानी जाती है, जिसने वर्ल्डवाइड 122.80 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। https://www.imdb.com/
Karuppu BO: सूर्या की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में
- Singam 2 – 122.80 करोड़
- Karuppu – 122.24 करोड़
- 24 – 108.90 करोड़
- Kanguva – 107 करोड़
- 7aum Arivu – 105.20 करोड़
Karuppu BO: फिल्म में कौन-कौन?
Karuppu का निर्देशन RJ Balaji ने किया है। उन्होंने फिल्म में अभिनय भी किया है। फिल्म में सूर्या के साथ Trisha Krishnan अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। Karuppu BO: यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 130 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। Karuppu BO: जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह कई और रिकॉर्ड तोड़ सकती है।








