Friday, 22 May 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Karuppu Controversy: ‘कुछ जज भी भ्रष्ट होते हैं…’ कोर्ट में गूंजी ये बात, फिर ‘Karuppu’ पर आया बड़ा फैसला

मद्रास हाई कोर्ट ने ‘करुप्पु’ पर बैन लगाने से किया इनकार

Karuppu Controversy: मद्रास हाई कोर्ट ने अभिनेता Suriya और अभिनेत्री Trisha Krishnan की फिल्म Karuppu पर बैन लगाने की मांग को खारिज कर दिया है। अदालत ने साफ कहा कि फिल्म निर्माता को अपनी बात रखने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है। कोर्ट ने यह भी माना कि किसी फिल्म में दिखाई गई बातें निर्देशक की सोच और रचनात्मक प्रस्तुति का हिस्सा हो सकती हैं।

Karuppu Controversy: कोर्ट ने क्या कहा?

गुरुवार को सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति जी आर स्वामीनाथन और न्यायमूर्ति वी लक्ष्मीनारायणन की पीठ ने कहा कि अदालत फिल्म के कंटेंट में दखल नहीं देना चाहती। Karuppu Controversy: सुनवाई के दौरान जब याचिकाकर्ता की ओर से यह दलील दी गई कि फिल्म में न्यायपालिका को गलत तरीके से दिखाया गया है, तब कोर्ट ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में कुछ गलत लोग हो सकते हैं।

पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ वकील रिश्वत लेने जैसे मामलों में शामिल होते हैं और कुछ जज भी भ्रष्ट हो सकते हैं। Karuppu Controversy: अदालत ने यह भी कहा कि फिल्म ने इन बातों को नाटकीय तरीके से पेश किया है, लेकिन केवल इसी आधार पर फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता।

याचिका में क्या आरोप लगाए गए थे?

यह जनहित याचिका अधिवक्ता आर.एस. तमिलवेंडन द्वारा दायर की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि फिल्म में एक जज को रिश्वत लेते और नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए दिखाया गया है।

याचिकाकर्ता का कहना था कि अगर फिल्म सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाती रही तो इससे जनता का न्यायपालिका पर भरोसा कम हो सकता है। Karuppu Controversy: याचिका में यह भी कहा गया कि फिल्म न्यायिक व्यवस्था की छवि खराब करती है और इसलिए इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।

Karuppu Controversy: फिल्म की कहानी क्या है?

Karuppu को निर्देशक RJ Balaji ने बनाया है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा और एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी सरवनन नाम के वकील के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म में सूर्या सरवनन का किरदार निभा रहे हैं, जिसे करुप्पुसामी देवता का मानव अवतार बताया गया है। Karuppu Controversy: वह समाज में फैले भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ता नजर आता है। फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा, एक्शन और सामाजिक मुद्दों का मिश्रण देखने को मिलता है।

Ad

Karuppu Controversy: बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

विवादों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन भारत में लगभग 8.30 करोड़ रुपये की कमाई की। Karuppu Controversy: इससे पहले छठे दिन फिल्म का कलेक्शन 10.70 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि कमाई में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ अब भी बनी हुई है। देशभर में फिल्म के 5,000 से ज्यादा शो चल रहे हैं।

Karuppu Controversy: कुल कमाई पहुंची 189 करोड़ के करीब

भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 132 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। वहीं दुनियाभर में फिल्म करीब 189 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। Karuppu Controversy: ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में फिल्म 200 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है।

Karuppu Controversy: सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार चर्चा हो रही है। कई लोग सूर्या की एक्टिंग और फिल्म की कहानी की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग न्यायपालिका से जुड़े दृश्यों पर सवाल उठा रहे हैं। https://www.cbfcindia.gov.in/cbfcAdmin/

हालांकि हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब साफ हो गया है कि Karuppu पर किसी तरह का बैन नहीं लगेगा और यह सिनेमाघरों व ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी रहेगी।

https://publichint.com/आज-का-ipl-2026-मैच/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?