Thursday, 14 May 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Khatron Ke Khiladi 15: ग्लैमर और स्टंट्स का तड़का, ये दो हसीनाएं मचाएंगी धमाल।

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के सबसे पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर साल इस शो में अलग-अलग सेलेब्रिटीज खतरनाक स्टंट्स करते हुए नजर आते हैं। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस शो की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अब नए सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। इस बार शो में ग्लैमर का जबरदस्त तड़का लगने वाला है क्योंकि दो मशहूर और खूबसूरत टीवी एक्ट्रेस इस शो में एंट्री लेने वाली हैं।

कौन-कौन होगा शो का हिस्सा?

खतरों के खिलाड़ी 15 में कई बड़े नाम जुड़ सकते हैं। खबरों के मुताबिक, एल्विश यादव, गौतम गुलाटी, मल्लिका शेरावत, दिग्विजय राठी, सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, चुम दरांग और अविनाश मिश्रा को शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस बीच, सबसे ज्यादा चर्चा दो टीवी हसीनाओं की हो रही है जिन्हें शो का हिस्सा बनने का ऑफर मिला है। एरिका फर्नांडिस और सुरभि ज्योति का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अभिनेत्रियों से शो में शामिल होने को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अभी तक उन्होंने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

कब शुरू होगी शूटिंग?(Khatron Ke Khiladi 15)

शो की शूटिंग को लेकर भी फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग मई 2025 में शुरू हो सकती है। वहीं, हर साल की तरह इस बार भी शो जून या जुलाई 2025 के बीच ऑन-एयर किया जा सकता है।

पिछले सीजन का विनर कौन था?

खतरों के खिलाड़ी 14 की बात करें, तो इसमें कई पॉपुलर कंटेस्टेंट्स नजर आए थे, जिनमें कृष्णा श्रॉफ, शिल्पा शिंदे, शालिन भनोट, सुमोना चक्रवर्ती, अभिषेक कुमार, अदिति शर्मा और गशमीर महाजनी जैसे सितारों का नाम शामिल था। इस सीजन के विनर करणवीर मेहरा बने थे, जो बाद में बिग बॉस 18 के भी विजेता रहे।

Ad

शो (Khatron Ke Khiladi 15)में दिखेगा जबरदस्त एक्शन और एंटरटेनमेंट।

हर बार की तरह इस बार भी खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi 15)में जबरदस्त एक्शन, एडवेंचर और थ्रिल देखने को मिलेगा। रोहित शेट्टी अपने स्टाइलिश और धमाकेदार होस्टिंग अंदाज से शो में और भी मजा जोड़ते हैं। इस बार स्टंट्स के साथ-साथ ग्लैमर का तड़का भी दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाला है।

अब देखना यह होगा कि कौन-कौन से सेलेब्रिटी इस खतरनाक सफर का हिस्सा बनते हैं और आखिरकार खतरों का खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15)का ताज किसके सिर सजेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=WW-fLxgWXb8
https://publichint.com/samay-raina-latest-update/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?