Thursday, 14 May 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Nita Ambani At Donald Trump: डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ समारोह में नीता अंबानी का शाही अंदाज, कांचीपुरम साड़ी और 200 साल पुराने हार में लूटी महफिल

Nita Ambani At Donald Trump Oath Ceremony: नीता अंबानी ने एक बार फिर अपने शाही और भारतीय अंदाज से सबका दिल जीत लिया। अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में नीता अंबानी ने अपने रॉयल लुक से भारतीय परंपरा का जादू बिखेर है।

इस खास मौके पर नीता अंबानी ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई कांचीपुरम सिल्क साड़ी पहनी। साड़ी के साथ 200 साल पुराना भारतीय पेंडेंट, बारीक जटिल डिजाइनों से सजी साड़ी और एथनिक गहनों ने उनके लुक को और भव्य बना दिया है।

Nita Ambani At Donald Trump: डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ समारोह में नीता अंबानी का शाही अंदाज, कांचीपुरम साड़ी और 200 साल पुराने हार में लूटी महफिल
Image Source Web

Nita Ambani At Donald Trump कांचीपुरम साड़ी का भक्ति से भरा सौंदर्य

नीता अंबानी की साड़ी को नेशनल अवॉर्ड विनर कारीगर बी. कृष्णमूर्ति ने तैयार किया था। साड़ी के डिजाइनों में भारतीय परंपरा और भक्ति का मिश्रण देखने को मिला। साड़ी पर इरुथलाइपाक्षी (भगवान विष्णु का प्रतीक, दो सिर वाला ईगल), मायिल (दिव्यता और अमरता का प्रतीक) और सोर्गावसल-प्रेरित पैटर्न जैसे मोटिफ्स बनाए गए थे।

साड़ी को आधुनिक टच देने के लिए नीता ने इसे कस्टम मेड वेलवेट ब्लाउज के साथ पेयर किया।

200 साल पुराने पेंडेंट ने खींचा ध्यान

नीता अंबानी ने अपने लुक को एक दुर्लभ 200 साल पुराने भारतीय हार के साथ पूरा किया। Nita Ambani At Donald Trump इस पेंडेंट में पन्ना, माणिक, हीरे और मोतियों के साथ तोते के आकार का डिज़ाइन बनाया गया था। इसे कुंदन तकनीक और लाल-हरे इनेमल से सजाया गया था।

Ad

Nita Ambani At Donald Trump: डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ समारोह में नीता अंबानी का शाही अंदाज, कांचीपुरम साड़ी और 200 साल पुराने हार में लूटी महफिल
Image Source Web
मैचिंग गहनों के साथ संपूर्ण लुक

साड़ी और पेंडेंट के साथ नीता ने मैचिंग ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग्स पहने। काली बिंदी और लो बन हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक में और निखार ला दिया।

भारतीय परंपरा की गूंज

नीता अंबानी का यह लुक केवल एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि भारतीय परंपरा और कला को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक खूबसूरत उदाहरण था। https://www.bollywood.com/

नीता अंबानी का यह शाही अंदाज न केवल भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाता है, बल्कि यह बताता है कि भारतीय पारंपरिक परिधान वैश्विक मंच पर भी कैसे सबका ध्यान खींच सकते हैं। https://publichint.com/pushpa-2-vs-emergency/

Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?