Thursday, 14 May 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Ram Charan’s wax statue: लंदन मैडम तुसाद में राम चरण का वैक्स स्टैचू अनावरण।

Ram Charan’s wax statue: भारतीय सिनेमा के पैन इंडिया स्टार राम चरण ने आज एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। लंदन स्थित विश्व प्रसिद्ध मैडम तुसाद म्यूजियम में उनके मोम के पुतले का अनावरण किया गया। इस खास मौके पर राम चरण अकेले नहीं थे, बल्कि उनके प्यारे पेट डॉग “राइम” ने भी इस ऐतिहासिक क्षण में उनका साथ निभाया। राम चरण के फैंस के लिए यह क्षण किसी उत्सव से कम नहीं है।

टॉलीवुड सितारों की भी दमदार मौजूदगी(Ram Charan’s wax statue)

राम चरण से पहले भी टॉलीवुड के कई बड़े सितारे मैडम तुसाद की शोभा बढ़ा चुके हैं। सबसे पहला नाम आता है बाहुबली फेम सुपरस्टार प्रभास का। प्रभास का वैक्स स्टैचू उनके चर्चित किरदार ‘अमरेंद्र बाहुबली’ के रूप में बनाया गया है, जो उनकी इस ऐतिहासिक फिल्म की वैश्विक सफलता को दर्शाता है। यह प्रतिमा फिल्म के ग्लोबल प्रभाव और प्रभास की लोकप्रियता का प्रमाण है।

वहीं, टॉलीवुड के दो और सुपरस्टार्स—अल्लू अर्जुन और महेश बाबू—भी इस गौरव को प्राप्त कर चुके हैं, हालांकि उनकी प्रतिमाएं लंदन में नहीं बल्कि अन्य देशों में स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में स्थापित की गई हैं।

अल्लू अर्जुन, जिन्हें ‘स्टाइलिश स्टार’ के नाम से जाना जाता है, का वैक्स स्टैचू दुबई के मैडम तुसाद(Ram Charan’s wax statue) में लगाया गया है। वे पहले तेलुगु अभिनेता हैं, जिनकी प्रतिमा दुबई में स्थापित की गई, जो इस बात को दर्शाता है कि उनकी लोकप्रियता सीमाओं को पार कर चुकी है।

दूसरी ओर, महेश बाबू की मोम की प्रतिमा सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में वर्ष 2019 में स्थापित की गई थी। सिंगापुर में यह प्रतिमा उनके अंतरराष्ट्रीय फैनबेस की ताकत को उजागर करती है।

अमिताभ बच्चन: पहले भारतीय अभिनेता जिनकी लगी प्रतिमा (Ram Charan’s wax statue)

अगर बात बॉलीवुड सितारों की करें, तो महानायक अमिताभ बच्चन इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने। वर्ष 2000 में उनका वैक्स स्टैचू लंदन के मैडम तुसाद में लगाया गया था। उस समय यह उपलब्धि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय बनी थी। अनावरण के दौरान बिग बी ने अपने पुतले के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं, जो आज भी सोशल मीडिया पर देखी जा सकती हैं।

शाहरुख, सलमान और ऋतिक भी लिस्ट में शामिल (Ram Charan’s wax statue)

बिग बी के बाद बारी आई शाहरुख खान की। 2007 में शाहरुख खान की मोम की प्रतिमा लंदन के मैडम तुसाद में लगाई गई, जिसमें वे अपने सिग्नेचर पोज में नजर आ रहे हैं। यह स्टैचू उनकी रोमांटिक छवि को दर्शाता है, जिससे दुनिया भर के फैंस जुड़ाव महसूस करते हैं।

Ad

सलमान खान की मोम की प्रतिमा 2008 में लगाई गई थी। वहीं, ऋतिक रोशन का वैक्स स्टैचू 2011 में लंदन में स्थापित हुआ था। ऋतिक ने इस अवसर को अपने करियर का एक सम्मानजनक पल बताया था।

बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी बढ़ाई भारत की शान(Ram Charan’s wax statue)

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बात करें तो सबसे पहला नाम आता है ऐश्वर्या राय बच्चन का, जो इस सम्मान को पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं। 2004 में उनकी मोम की प्रतिमा लंदन के मैडम तुसाद में लगाई गई थी। यह प्रतिमा उनके कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट लुक से प्रेरित है, जो फिल्म ‘रॉबिन हुड’ के प्रीमियर के दौरान लिया गया था।

कैटरीना कैफ भी इस सूची में शामिल हैं। उनकी मोम की प्रतिमा न्यूयॉर्क और लंदन दोनों जगहों पर लगाई गई है, जो उनकी ग्लोबल अपील को दर्शाती है।

https://www.madametussauds.com

https://publichint.com/india-pak-war-update/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?