Wednesday, 12 Aug 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Ratan Tata: रतन टाटा को अंबानी परिवार ने दी श्रद्धांजलि, नीता अंबानी बोलीं- ‘देश ने अपना महान बेटा खो दिया…

Ratan Tata: मुंबई: टाटा ग्रुप के मार्गदर्शक और भारतीय उद्योग जगत की शान, रतन टाटा का मंगलवार को निधन हो गया। 86 वर्ष की आयु में इस दुनिया से विदा लेने वाले रतन टाटा के जाने से पूरे देश और दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। व्यापारिक जगत से लेकर आम जनमानस तक, सभी ने इस महान शख्सियत के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

इसी क्रम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में नीता अंबानी ने बेहद भावुक अंदाज़ में रतन टाटा को याद करते हुए उन्हें “देश का महान बेटा” कहा।

नीता अंबानी ने कहा, “हम सभी बहुत दुखी हैं”

Ratan Tata: रिलायंस इंडस्ट्रीज के सालाना दीवाली डिनर के दौरान आयोजित इस विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नीता अंबानी ने रतन टाटा को याद करते हुए कहा, “रतन टाटा एक महान इंसान थे। उनका कारोबार के प्रति दृष्टिकोण और विजन अद्वितीय था। वे हमेशा देश और समाज की भलाई के लिए खड़े रहे। उन्होंने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा परोपकार में दान किया और देश को जब भी जरूरत पड़ी, वे मजबूती से खड़े रहे। उनके जाने से हम सभी बहुत दुखी हैं।”

नीता अंबानी के संबोधन के दौरान कार्यक्रम में मौजूद हजारों रिलायंस कर्मचारी भी भावुक हो गए और सभी ने खड़े होकर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

आकाश अंबानी को भी दिया मार्गदर्शन

Ad

नीता अंबानी ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि रतन टाटा उनके परिवार के लिए सिर्फ एक दोस्त नहीं थे, बल्कि उन्होंने रिलायंस परिवार को भी लगातार मार्गदर्शन दिया। “रतन टाटा न सिर्फ मेरे ससुर धीरूभाई अंबानी के करीबी मित्र थे, बल्कि उन्होंने मेरे पति मुकेश और बेटे आकाश अंबानी को भी हमेशा मार्गदर्शन दिया,” नीता ने कहा।

इस दौरान मुकेश अंबानी भी बेहद भावुक नजर आए। कार्यक्रम के अंत में अंबानी परिवार के सदस्यों सहित सभी उपस्थित लोगों ने रतन टाटा की स्मृति में कुछ पल मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

रतन टाटा का निधन न सिर्फ व्यापार जगत के लिए एक बड़ी क्षति है, बल्कि यह पूरे भारत के लिए एक अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है।

https://twitter.com/RIL_Updates/status/1846178723818541359
https://publichint.com/cm-knath-shinde-cabinet-decisions/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?