Tuesday, 21 Jul 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Sai Pallavi Controversial Statement on Indian Army: साई पल्लवी का भारतीय सेना पर पुराना बयान हुआ वायरल, नेटिज़न्स ने दी कड़ी प्रतिक्रिया।

Sai Pallavi Controversial Statement on Indian Army: साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी, जो जल्द ही नितेश तिवारी की फ़िल्म रामायण में माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी, एक पुराने बयान के चलते विवादों में घिर गई हैं। दरअसल, साई पल्लवी का दो साल पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारतीय सेना के प्रति लोगों के नजरिए पर बात करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है और नेटिज़न्स उन पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

2022 के इस इंटरव्यू में साई पल्लवी Sai Pallavi (Controversial Statement on Indian Army) ने हिंसा और उसके प्रति विभिन्न दृष्टिकोणों पर चर्चा करते हुए पाकिस्तान और भारतीय सेना का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानियों के लिए भारतीय सेना एक आतंकी समूह की तरह नजर आ सकती है, जबकि हमारे लिए ऐसा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह हिंसा का समर्थन नहीं करतीं और इसका विरोध करती हैं।

Sai Pallavi Controversial Statement on Indian Army: साई पल्लवी रामायण में माता सीता का रोल निभा रही हैं।

साई पल्लवी ने भारतीय सेना की प्रत्यक्ष तुलना आतंकवादी समूह से नहीं की, बल्कि दृष्टिकोण में भिन्नता पर बात की। फिर भी, सोशल मीडिया पर कई लोग उनके इस बयान को आपत्तिजनक मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि साई पल्लवी रामायण में माता सीता का रोल निभा रही हैं, और उनके इस बयान से यूजर्स को निराशा हुई है।

यह पहली बार नहीं है जब साई पल्लवी के बयान विवादों में आए हैं। इससे पहले भी उन्होंने कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार की तुलना मवेशी तस्करों की हत्या से की थी, जिस पर भी यूजर्स ने नाराजगी जताई थी।

Ad

https://www.instagram.com/p/CtmJAPDSrsU/?utm_source=ig_web_copy_link

https://publichint.com/kangana-ranaut-at-meerabai-temple/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?