Thursday, 14 May 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Shahid Kapoor Taunts Star Kids: ‘मुझे कमतर महसूस कराया गया’, रणवीर-दीपिका पर नेटिजन्स का फूटा गुस्सा।

Shahid Kapoor Taunts Star Kids: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने करियर से जुड़ी कुछ बातें साझा की हैं। इंटरव्यू में शाहिद ने खुलासा किया कि उन्हें एक फिल्म के दौरान ऐसा महसूस कराया गया जैसे वह कमतर हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और नेटिजन्स ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है।

Shahid Kapoor Taunts Star Kids: शाहिद ने किया खुलासा।

शाहिद कपूर ने राज शमनी के साथ पॉडकास्ट के दौरान कहा, “मुझे ऐसी स्थिति में डाला गया कि मुझे लगा मैं कमतर हूं। एक कलाकार, एक स्टार और एक व्यक्ति के रूप में मुझे ऐसा महसूस कराया गया, जो मैं कभी स्वीकार नहीं करूंगा।” शाहिद ने इस बयान में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इन शब्दों ने सोशल मीडिया पर अटकलों को हवा दे दी।

Shahid Kapoor Taunts Star Kids: नेटिजन्स का रणवीर-दीपिका पर निशाना ।

शाहिद के इस बयान के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि वह फिल्म पद्मावत के समय की बात कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने उस समय अपने पीआर गेम से शाहिद को फिल्म में कमजोर दिखाने की कोशिश की थी।
एक यूजर ने लिखा, “शाहिद कपूर ने पद्मावत के समय रणवीर और दीपिका के पीआर गेम के बारे में बताया। यह जोड़ी सिर्फ खराब इंसान नहीं, बल्कि सबसे खराब को-स्टार भी है।”

वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने शाहिद का समर्थन करते हुए लिखा कि “शाहिद हमेशा एक अंडररेटेड कलाकार रहे हैं, और यह वाकया उनके साथ नहीं होना चाहिए था।”

Shahid Kapoor Taunts Star Kids: फिल्म ‘देवा’ की तैयारी में शाहिद।

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म देवा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि इस बीच शाहिद के इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

Ad

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर और दीपिका इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं। फिलहाल, शाहिद कपूर अपने इस बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

https://twitter.com/Ranbirhyper/status/1883065486654783766?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1883065486654783766%7Ctwgr%5Eb1ce08fa21f8ddff889c864840e063aa5913b97c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2FRanbirhyper%2Fstatus%2F1883065486654783766

https://publichint.com/pushpa-2-box-office-collection/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?