Monday, 3 Aug 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Virat Kohil: विराट और रोहित पर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ प्रदर्शन पर सवाल खड़े हो गए है, कुलदीप-जडेजा से पीछे

Virat Kohil: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन हाल के सालों में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ फीका पड़ता नज़र आया है। खासकर 2022 के बाद से, दोनों बल्लेबाजों का स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है। विराट कोहली, जिन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना नाम दर्ज कराया था, इस समय खराब फॉर्म से जूझते दिखाई दे रहे हैं।

रोहित का स्पिन के खिलाफ खराब प्रदर्शन
कप्तान रोहित शर्मा ने 2022 से अब तक 18 मैचों में कुल 1,104 रन बनाए हैं, लेकिन स्पिन गेंदबाजों के सामने उनकी कमजोरी साफ दिखाई दी है। 2022 से अब तक स्पिन के खिलाफ 23 पारियों में रोहित ने 553 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत सिर्फ 30.72 का रहा है। चिंता की बात यह है कि इन 23 पारियों में रोहित 18 बार स्पिन गेंदबाजों का शिकार बने हैं, जो उनकी कमजोरी को उजागर करता है।

विराट भी स्पिनर्स के खिलाफ कमजोर
विराट कोहली का रिकॉर्ड भी इस मामले में कुछ खास नहीं रहा। 2022 के बाद से अब तक, कोहली ने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ 24 पारियों में 583 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 34.29 का रहा है। इस दौरान वो 17 बार स्पिन बोलर के हाथो आउट हुए हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिचेल सैंटनर की फुल-टॉस गेंद पर बोल्ड होकर उन्होंने अपनी फॉर्म पर सवाल खड़े कर दिए थे। 2024 में कोहली का टेस्ट औसत गिरकर मात्र 27.22 तक पहुंच गया है।

इस मामले कुलदीप-जडेजा के बेहतर आंकड़े
रोहित और विराट की तुलना में, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा का स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ प्रदर्शन बेहतर रहा है। कुलदीप ने 2022 से अब तक 7 पारियों में 38 के औसत से 114 रन बनाए हैं। वहीं, जडेजा ने 23 पारियों में 40.33 के औसत से 605 रन बनाए हैं। इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ रोहित और विराट की तुलना में कुलदीप और जडेजा कहीं बेहतर खेल दिखा रहे हैं। https://www.bcci.tv/

Ad

स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों के इन आंकड़ों ने टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

https://publichint.com/devra-movie-bumper-box-office-collection/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?