Sunday, 7 Jun 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

CM Shinde: शिंदे ने की शिवसेना (यूबीटी) नेता की टिप्पणी की कड़ी आलोचना, कहा- “बालासाहेब ठाकरे होते तो मुंह तोड़ देते…

CM Shinde: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट तब आई जब शिवसेना (यूबीटी) के नेता अरविंद सावंत ने भाजपा नेता शाइना एनसी को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की। सावंत के बयान के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

शिंदे ने अपनी नाराज़गी जताते हुए कहा, “यह बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। किसी महिला के बारे में ऐसी बातें करना अपमानजनक है, और इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। अगर आज बालासाहेब ठाकरे जीवित होते, तो वे उनका मुंह तोड़ देते।” उन्होंने साफ किया कि यह टिप्पणी केवल महिलाओं के प्रति ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की संस्कृति के खिलाफ भी है।

शिवसेना (यूबीटी) की असलियत उजागर हुई – शिंदे

सीएम शिंदे ने आगे कहा कि शिवसेना (यूबीटी) हमेशा बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा पर चलने का दावा करती है, लेकिन इस प्रकार की टिप्पणियों से उनकी असलियत सामने आ गई है। उन्होंने एमवीए पर भी निशाना साधते हुए कहा, “पहले भी गुवाहाटी में हमारी महिलाओं और बहनों को बदनाम किया गया था, लेकिन आने वाले चुनावों में महाराष्ट्र की महिलाएं इन लोगों को सबक सिखाएंगी।”

अरविंद सावंत की ‘इंपोर्टेड माल’ टिप्पणी पर बवाल

यह विवाद तब शुरू हुआ जब अरविंद सावंत ने शाइना एनसी को ‘इंपोर्टेड माल’ कह दिया। उन्होंने कहा कि शाइना का अधिकांश राजनीतिक जीवन भाजपा में बीता है, और अब वे दूसरी पार्टी में चली गई हैं। उनके इस बयान के बाद विवाद बढ़ गया, और नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में शाइना की शिकायत पर सावंत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Ad

अजित पवार ने भी की आलोचना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी सावंत की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की संस्कृति में महिलाओं का अपमान स्वीकार नहीं है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “हमारे समाज में महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का कोई स्थान नहीं है। हम महाराष्ट्र में गर्व से अपनी बहनों का सम्मान करते हैं और महिलाओं के सशक्तिकरण में विश्वास रखते हैं।”

इस विवाद के बाद महाराष्ट्र में चुनावी माहौल में और भी गर्माहट आने की संभावना है।

https://publichint.com/special-trains-for-chath-pooja/
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?