Monday, 8 Jun 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

MS Dhoni Retirement: धोनी ने मोर्स कोड से दिया बड़ा इशारा – क्या IPL 2025 उनका आखिरी सीजन होगा?

MS Dhoni Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने संन्यास की अटकलों को हवा दे दी है। IPL 2025 से पहले चेन्नई पहुंचे धोनी की टी-शर्ट पर छपा मोर्स कोड संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब फैंस ने इस कोड को डिकोड किया, तो उसमें लिखा था— “One Last Time” यानी “आखिरी बार”। इस संकेत के बाद फैंस भावुक हो गए और यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या यह IPL धोनी के करियर का आखिरी सीजन होगा?

CSK के लिए खेलेंगे, लेकिन अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में

1000105452

MS Dhoni Retirement IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है और CSK अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। धोनी इस सीजन में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे, क्योंकि IPL के नए नियमों के तहत, जो खिलाड़ी पिछले पांच वर्षों में भारत के लिए नहीं खेला है और BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी शामिल नहीं है, उसे अनकैप्ड खिलाड़ी की श्रेणी में रखा जाएगा। इसी नियम के कारण CSK ने धोनी को मात्र 4 करोड़ रुपये में रिटेन कर लिया।

फैंस की भावुक प्रतिक्रियाएं, क्या यह धोनी का “लास्ट डांस” होगा?

MS Dhoni Retirement जैसे ही धोनी की टी-शर्ट पर लिखा संदेश सामने आया, फैंस सोशल मीडिया पर भावुक हो गए। ट्विटर पर #OneLastTime और #ThankYouDhoni जैसे ट्रेंड्स छा गए।

एक फैन ने लिखा— “अगर यह धोनी का आखिरी IPL है, तो हम इसे यादगार बना देंगे!”वहीं, एक अन्य ने लिखा— “धोनी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, एक भावना हैं। अगर यह उनका आखिरी सीजन है, तो यह देखने लायक होगा!” https://publichint.com/

Ad

क्या धोनी IPL 2025 के बाद भी खेलेंगे?

MS Dhoni Retirement धोनी ने अभी तक अपने संन्यास को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनका यह इशारा दर्शा रहा है कि वे जल्द ही क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। अगर यह उनका आखिरी सीजन होता है, तो निश्चित रूप से CSK और उनके फैंस के लिए यह एक भावुक और ऐतिहासिक सफर होने वाला है। https://www.iplt20.com/

ICC Champions Trophy 2025
Image Source Web
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?