Tuesday, 4 Aug 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

WPL 2025: मंधाना की RCB का बेंगलुरु में बुरा हाल, गार्डनर ने अकेले उड़ाए होश!

WPL 2025: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को गुजरात जायंट्स के खिलाफ छह विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने माना कि उनकी टीम ने पावरप्ले में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, जिससे उन्हें बड़ा स्कोर खड़ा करने में मुश्किल हुई।

RCB की बल्लेबाजी फिर हुई फेल

WPL 2025 पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। मंधाना ने मैच के बाद कहा, “हमने पावरप्ले में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, जिसमें मैं भी शामिल हूं। हम जरूरत से ज्यादा कोशिश कर रहे थे और पिछले मैचों के स्कोर को ध्यान में रखकर 170 रन बनाने की सोच रहे थे, लेकिन परिस्थितियां अलग थीं।”

WPL 2025 टीम ने पूरे 20 ओवर खेले लेकिन बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। हालांकि, युवा खिलाड़ी कनिका आहूजा और राघवी भारद्वाज ने अहम साझेदारी निभाकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मंधाना ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, “कनिका और राघवी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और भारतीय टीम में भी अपनी जगह बनाई है। उनका यह साझेदारी हमारे लिए महत्वपूर्ण था।”

गार्डनर की शानदार पारी से गुजरात ने पाई आसान जीत

1000105549

WPL 2025 गुजरात जायंट्स की ओर से एशले गार्डनर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। गुजरात की टीम ने बिना किसी परेशानी के लक्ष्य को हासिल कर लिया और छह विकेट से मैच जीत लिया।

Ad

मंधाना ने मानी हार की जिम्मेदारी

WPL 2025 लगातार हार के बाद मंधाना ने स्वीकार किया कि टीम को सभी विभागों में सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “बेंगलुरु में खेले गए पहले दो मैचों में हम मुकाबले में थे, लेकिन यह हार हमें ज्यादा तकलीफ देगी। एक क्रिकेटर के तौर पर हमें प्रशंसा के साथ आलोचना को भी स्वीकार करना होगा। सभी विभागों में सुधार की जरूरत है और मैं किसी एक विभाग को दोष नहीं देना चाहती।” https://publichint.com/

आरसीबी के लिए यह हार घर में लगातार तीसरी हार है, जिससे टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अब देखना होगा कि मंधाना एंड कंपनी अगले मुकाबलों में किस तरह की रणनीति अपनाती है। https://www.wplt20.com/

Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?