Thursday, 14 May 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

IND vs BAN T20I: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज, तीन युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका…

IND vs BAN T20I: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे। खास बात यह है कि इस बार तीन ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है, जिन्हें अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।

इन खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज मयंक यादव, हर्षित राणा और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी का नाम शामिल है। नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को पहले भी भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला था। वहीं, मयंक यादव को पहली बार टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इन तीनों खिलाड़ियों को बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिल पाएगा।

सीनियर खिलाड़ियों को मिला आराम

IND vs BAN T20I: इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे बड़े नाम इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, जिससे इन युवा खिलाड़ियों को टीम में अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई इस सीरीज में नए चेहरों को मौका देना चाहती है, जिससे इन तीनों खिलाड़ियों के डेब्यू की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

कब और कहां होंगे मुकाबले?

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर, रविवार को ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में होगी। दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का अंतिम मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा।

Ad

बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरने वाली भारतीय टीम

IND vs BAN T20I: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंग्टन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

अब देखना यह है कि इन नए चेहरों में से कौन भारतीय क्रिकेट टीम में अपना नाम दर्ज कराने में सफल रहता है। सीरीज के नतीजों पर सभी की नजरें टिकी होंगी, लेकिन असल रोमांच इन युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगा, जो पहली बार भारतीय जर्सी में उतरने का सपना देख रहे हैं।https://publichint.com/hardik-pandya-latest-update/

Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?