Thursday, 14 May 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Yashasvi Jaiswal Created Marvelous History: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, कप्तान रोहित और यशस्वी की जोड़ी ने सबसे तेज 100 रन की साझेदारी कर दी।

Yashasvi Jaiswal Created Marvelous History: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे यशस्वी जायसवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने बतौर ओपनर, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जायसवाल ने 31 गेंदों में ही अर्धशतक ठोकते हुए वीरेंद्र सहवाग के 32 गेंदों में बनाए गए सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Yashasvi Jaiswal Created Marvelous History: रोहित और जायसवाल की इस जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 100 रन की साझेदारी कर दी।

इस ऐतिहासिक पारी की शुरुआत भारतीय टीम ने बांग्लादेश के 233 रनों के स्कोर को पार करने की चुनौती के साथ की। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने पहली गेंद से ही आक्रामक खेल दिखाया।

l3 ed compressed
Yashasvi Jaiswal Created Marvelous History

रोहित और जायसवाल की इस जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 100 रन की साझेदारी कर दी। दोनों ने पहले तीन ओवर में ही 50 रन जोड़कर खलबली मचा दी। इस दौरान रोहित ने हसन महमूद और खालिद अहमद के ओवरों में छक्के जड़े, वहीं जायसवाल ने चौकों की बरसात की।

l1 ed compressed
Yashasvi Jaiswal Created Marvelous History

तीसरे ओवर में, इस जोड़ी ने 50 रनों का आंकड़ा पार किया, जो टेस्ट क्रिकेट में अब तक की सबसे तेज साझेदारी थी। 55 रनों की इस साझेदारी में रोहित शर्मा ने 11 गेंदों में 23 रन बनाए। हालांकि, मेहदी हसन मिराज की गेंद पर रोहित आउट हो गए, लेकिन जायसवाल ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

Yashasvi Jaiswal Created Marvelous History: बेन स्टोक्स और बेन डकेट की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया।

जायसवाल और रोहित की जोड़ी ने 14.34 रन प्रति ओवर की दर से रन बनाते हुए इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और बेन डकेट की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इस साल एजबेस्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 11.86 की रन रेट से 87 रन बनाए थे।

Ad

l4 ed compressed

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, ताईजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद।

https://www.bcci.tv/bccilink/videos/vdsKV6na

https://publichint.com/5-reasons-to-buy-maruti-suzuki-alto/?fbclid=IwY2xjawFlq_NleHRuA2FlbQIxMQABHfuVQbw5lilvvwM0NOutjSG85PKDX8MxioBUQMwCD5bgm3-0bED3vFRP5A_aem_cyn0yexgt5RCggRHQP1cyw
Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?