Thursday, 14 May 2026
सब्सक्राइब करें
ब्रेकिंग

Vijay Oath Ceremony: तमिलनाडु में ‘थलापति’ युग की शुरुआत, CM पद की शपथ लेंगे विजय

Vijay Oath Ceremony: तमिल सिनेमा से राजनीति में आए C Joseph Vijay अब आधिकारिक तौर पर तमिलनाडु की सत्ता संभालने जा रहे हैं। TVK प्रमुख विजय आज चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह समारोह तमिलनाडु की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है।

59 साल बाद टूटा DMK-AIADMK का दबदबा

Tamilaga Vettri Kazhagam ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया। TVK 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और बाद में कांग्रेस, VCK, CPI, CPI(M) और IUML के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय की जीत ने राज्य में दशकों पुराने DMK-AIADMK वर्चस्व को खत्म कर दिया है। इसे तमिलनाडु की राजनीति का “नया अध्याय” बताया जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह (Vijay Oath Ceremony)में जुटेंगे बड़े नेता और सितारे

चेन्नई के Jawaharlal Nehru Indoor Stadium में होने वाले इस भव्य समारोह में कई बड़े राजनीतिक नेता और फिल्मी सितारे शामिल होंगे। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के भी समारोह में पहुंचने की खबर है।

इसके अलावा अभिनेत्री Trisha Krishnan समेत कई फिल्मी हस्तियों को भी कार्यक्रम में देखा गया। विजय के माता-पिता भी समारोह में मौजूद रहेंगे।

विजय सरकार के सामने होंगी बड़ी चुनौतियां

विजय के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही लोगों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं। बेरोजगारी, उद्योग, शिक्षा और राज्य की आर्थिक स्थिति जैसे मुद्दे उनकी सरकार के सामने बड़ी चुनौती होंगे।

Ad

फिलहाल, विजय की शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस इसे “थलापति युग” की शुरुआत बता रहे हैं।https://publichint.com/jasmine-sandlas-struggle-story-food-stamps-to-stard/

👉 Vijay
https://tvkvijay.com/

👉 Tamilaga Vettri Kazhagam
https://tvkvijay.com/

👉 Vijay Oath Ceremony Live Updates
Indian Express Live Coverage

Ad

Leave a Comment

Bezaf Song Neha Kakkar Viral Vaibhav Suryavanshi six on Bumrah: पहली गेंद पर छक्का, IPL 2026 में धमाका “Baahubali The Epic – धमाकेदार टीज़र रिलीज़!” ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत… नया साल 2025 रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया किस, बेटी राहा ने चांद देख मनाई खुशी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जल्द खुशखबरी आने वाली है। कैसे एक डॉक्टर से एक्ट्रेस बनी, 10 करोड़ की नेटवर्थ RANI MUKHERJEE AND AISHWARYA CAT FIGHT: आखिर वह क्या वजह थी जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड बन गयी एक दूसरे की दुश्मन। ARYAN KHAN NET WORTH कैटरीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया उनकी फिटनेस का राज। कैसे चालीस के बाद भी कैटरीना इतनी फिट ?